अब फ्री में नहीं चलेगा WhatsApp-Instagram? Meta लाया रिचार्ज जैसा नया प्लान

Meta जल्द ही WhatsApp, Instagram और Facebook के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर सकता है। इन प्लान्स में AI फीचर्स, कस्टमाइजेशन, एडवांस स्टोरी ऑप्शन और कई प्रीमियम सुविधाएं मिलने की संभावना है।
Meta ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान करते हुए WhatsApp, Instagram और Facebook के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है। इन नए प्लान्स के तहत यूजर्स को कई एक्स्ट्रा और प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे, लेकिन इसके लिए हर महीने पैसे देने होंगे।
Meta का यह नया मॉडल काफी हद तक एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के सब्सक्रिप्शन सिस्टम जैसा माना जा रहा है। कंपनी अब केवल विज्ञापनों से कमाई करने के बजाय पेड फीचर्स और AI सर्विसेज पर भी जोर दे रही है।

Instagram और Facebook Plus में क्या मिलेगा?
Meta के नए “Plus” प्लान में इंस्टाग्राम और फेसबुक यूजर्स को कई एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे। यूजर्स यह देख पाएंगे कि उनकी स्टोरी कितनी बार दोबारा देखी गई। इसके अलावा “Close Friends” के लिए अलग-अलग ऑडियंस लिस्ट बनाने का ऑप्शन भी मिलेगा।
पेड यूजर्स अपनी स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक एक्टिव रख पाएंगे। साथ ही स्टोरी को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए Spotlight फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे।
इसके अलावा सुपर हार्ट रिएक्शन, कस्टम ऐप आइकन्स, नए प्रोफाइल फॉन्ट्स और एक्स्ट्रा प्रोफाइल पिन्स जैसे फीचर्स भी मिलने वाले हैं।
WhatsApp Plus में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
WhatsApp के पेड वर्जन में चैट एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदलने वाले फीचर्स शामिल किए गए हैं। यूजर्स ऐप थीम बदल सकेंगे, कस्टम रिंगटोन्स लगा पाएंगे और ज्यादा चैट्स पिन कर सकेंगे।
इसके अलावा प्रीमियम स्टिकर्स, एडवांस चैट कस्टमाइजेशन और खास लिस्ट मैनेजमेंट फीचर्स भी दिए जाएंगे। Meta का दावा है कि इससे यूजर्स को पहले से ज्यादा पर्सनल और इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस मिलेगा।
Meta AI के लिए भी आएंगे नए प्लान
कंपनी ने यह भी संकेत दिए हैं कि जल्द ही AI आधारित सब्सक्रिप्शन प्लान भी लॉन्च किए जाएंगे। Meta “Meta One” नाम से नए AI प्लान की टेस्टिंग कर रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Meta One Plus और Meta One Premium नाम के दो प्लान पेश किए जा सकते हैं। प्रीमियम यूजर्स को ज्यादा AI क्षमता, तेज रिस्पॉन्स और हाई-कंप्यूट फीचर्स का फायदा मिलेगा।
कितनी होगी कीमत?
जानकारी के अनुसार Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत करीब 3.99 डॉलर प्रति महीना यानी लगभग 380 रुपये हो सकती है।
वहीं WhatsApp Plus के लिए यूजर्स को करीब 2.99 डॉलर प्रति महीना यानी लगभग 287 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।
Meta क्यों बदल रहा है रणनीति?
विशेषज्ञों का मानना है कि Meta अब सिर्फ विज्ञापनों पर निर्भर नहीं रहना चाहता। कंपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को प्रीमियम सर्विस मॉडल में बदलकर नए रेवेन्यू स्रोत तैयार कर रही है।
अगर ये प्लान्स सफल होते हैं, तो आने वाले समय में सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है।
groundwiredaily
Correspondent · GroundWireDaily Media
How do you feel about this story?
Related Articles
Comments
Leave a Comment
Sign in to join the conversation
Share your thoughts on this article





